Top10
Top 5 women's best clothing brands in India 2022
Top 5 women's best clothing brands in India 2022
इन्सान की बुनियादी जरूरतों में रोटी, कपड़ा और मकान हमेशा से शामिल रहा है। जहां रोटी इन्सान को जीने की ऊर्जा देता, मकान रहने को छत देता है वहीं कपड़ा इन्सान को एक पहचान देता है। कपड़े का उद्योग आज का नहीं अपितु वर्षों पुराना है। आज बाजार में कई कंपनी और ब्राण्ड के कपड़े उपलब्ध हैं, किन्तु कुछ ही ब्राण्ड और कंपनी अपनी गुणवत्ता को बरकरार रखे हुये हैं अथवा गुणवत्ता पूर्ण परिधानों का निर्माण कर रहे हैं। कपड़े का निर्माण के लिए भारत जाना जाता है। भारत में पारंपरिक परिधान तो निर्माण होते ही हैं, साथ ही भारत में परिवर्तन को भी काफी जल्दी अपना लिया जाता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि परिवर्तन तो आवश्यक है, किन्तु क्या नयी शैली के परिधानों का निर्माण भी उसी पारंपरिक परिधान के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण होता है? सवाल जायज भी है। Top 5 women's best clothing brands in India 2022 :
आज इस लेख में हम आपके मन मे आ रहे सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे। आज के इस लेख में हम जानेंगे भारत की शीर्ष 10 कंपनी/ब्राण्ड को जो महिलाओं एवं लड़कियों के लिए सर्वोत्तम गुणवत्ता से परिपूर्ण आधुनिक परिधान निर्माण करते हैं। woman clothing, woman fashion clothing, Stylish cloth brand, fashion brand wor woman, women fashion brands, top brands in india 2022, top clothing brands in the world 2022, affordable fashion brands in india, top brands in 2022
1 BIBA Fashion Limited
महिला परिधान के लिए BIBA (बीबा) शीर्ष 10 ब्राण्ड में शामिल है। जिसकी शुरूवात वर्ष 1988 में श्रीमती मीना बिंद्रा द्वारा की गयी थी। देश में सर्वाधिक पसंद किये जाने वाले परिधान ब्राण्ड में से एक है। BIBA (बीबा) महिलाओं के लिए आधुनिक एवं पारंपकि परिधान को काफी किफायती मूल्यों में उपलब्ध कराता है।
BIBA (बीबा) के पूरे भारत में 225 मल्टी-ब्राण्ड आउटलेट और 150 ब्राण्ड आउटलेट हैं। BIBA (बीबा) के परिधान लगभग सभी ईकॉमर्स वेबसाईट पर ऑनलाईन के साथ ही ऑफलाईन पर भी उपलब्ध है। BIBA (बीबा) ब्राण्ड महिलाओं एवं लड़कियों के लिए विशाल विकल्प उपलब्ध कराता है। BIBA (बीबा) ब्राण्ड में महिलाओं के लिए सूट, कुर्ता, लंहगा के साथ ही बहुत कुछ शामिल है।
BIBA Fashion Limited का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
2 Aurelia
Aurelia (ऑरेलिया)का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। ऑरेलिया की शुरूवात वर्ष 2009 में हुई, जो कि टीसीएनएस क्लोथिंग कंपनी का ही हिस्सा है। महिलाओं के फैसन परिधान निर्माता की शीर्ष कंपनियाें में एक ऑरेलिया है। ऑरेलिया ब्राण्ड महिलाओं को भारत में आधुनिक परिधान उपलब्ध कराता है। ऑरेलिया विविध श्रेणियों में परिधान का निर्माण करता है, जैसे कि पार्टी वेयर, पारंपरिक परिधान और भी बहुत कुछ। ऑरेलिया के परिधानों में आधुनिक डिजाईनों के साथ साथ रंगों का तालमेल भी महिलाओं को आकर्षित करता है।
3 Levi’s
Levi Strauss & Coc. विश्व स्तर की परिधान निर्माता कंपनी है। लेवीज कंपनी को डेनिम जींस के लिए सर्वाधिक जाना जाता है। जींस परिधान में डेनिम जींस सर्वाधिक लोकप्रिय है। डेनिम जींस निर्माण के लिए लेवीज विश्व में अग्रणी है। लेवीज अपने उत्पादों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करता है। लेवीज न केवल महिलाओं/लड़कियों के फैसन के लिए जाना है, अपितु लेवीज पुरूषों के लिए भी लोकप्रिया परिधान निर्माता है। लेवीज के परिधान फैसन के लिए तो काफी मशहूर हैं ही साथ ही इनके परिधान काफी आरामदायक रहते हैं।
लेवीज स्ट्रॉस एण्ड कंपनी की शुरूआत 1853 में हुई थी। इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
4 VERO MODA
VERO MODA कंपनी यूरोप की कंपनी है। VERO MODA कंपनी की शुरूआत वर्ष 1987 में हुई। भारत में VERO MODA की शुरूआत वर्ष 2010 में हुई । से कंपनी स्थापना का मुख्य उद्देश्य था कि एक सही कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले परिधान उपलब्ध कराना। साथ बाजार में उपलब्ध उच्चगुणवत्ता के अन्य ब्राण्ड के परिधान और अन्य किफायती परिधान के अंतर को कम करना रहा है। यह वास्तिविकता में आधुनिक महिलाओं/लड़कियों को किफायती कीमत में उच्चगुणवत्ता और आधुनिक डिजाईन में परिधान उपलब्ध कराता है।
5 W For Woman
W For Woman टीसीएनएस क्लोथिंग कंपनी के स्वामित्व वाला भारतीय ब्राण्ड है। वर्तमान में W For Woman ब्राण्ड विश्व स्तर पर कदम रख चुका है। W For Woman की स्थापना नरेन्द्र सिंह एवं त्रिलोक चंद्र ने वर्ष 1972 में की थी। W For Woman के विश्व भर में 400 से अधिक स्टोर हैं। W For Woman ब्राण्ड महिलाओं के लिए पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाईन के परिधान निर्माण करता है।
Post a Comment
0 Comments